फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमेरिका–भारत संयुक्त दल का पूर्वी सिंहभूम दौरा, संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने देखा जमीनी असर

East Singhbhum : अमेरिका और भारत के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 8 और 9 जनवरी 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया और मुसाबनी प्रखंडों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में न्यूयॉर्क स्थित लाइवलीहुड इम्पैक्ट फंड की सीनियर एडवाइज़र हाइडी मैकएनैली, द नज इंस्टीट्यूट के सीईओ

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : अमेरिका और भारत के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 8 और 9 जनवरी 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया और मुसाबनी प्रखंडों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में न्यूयॉर्क स्थित लाइवलीहुड इम्पैक्ट फंड की सीनियर एडवाइज़र हाइडी मैकएनैली, द नज इंस्टीट्यूट के सीईओ अतुल सतीजा, सीडीओ देवदास और सीनियर डायरेक्टर जॉन पॉल शामिल थे। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच के तहत संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उनके ज़मीनी प्रभाव का आकलन करना था।

दल ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा द नज इंस्टीट्यूट के सहयोग से संचालित अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच (UPAJ) एवं फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने अत्यंत कमजोर परिवारों, विशेषकर आदिम जनजातीय समूहों (PVTGs) के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को करीब से देखा और सामुदायिक परिवर्तनकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

शुक्रवार को जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल के साथ प्रतिनिधिमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुश्री हाइडी मैकएनैली ने जेएसएलपीएस की नवाचारी रणनीतियों और जमीनी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इन सफल मॉडलों को वैश्विक स्तर पर साझा करने की संभावना पर खुशी व्यक्त की।

सीईओ, जेएसएलपीएस ने कहा कि UPAJ और समावेशी आजीविका योजना (SAY) के तहत साझेदारी आधारित और लक्षित कार्यप्रणालियों ने PVTG सहित कमजोर समुदायों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाए हैं। उन्होंने भविष्य में इन कार्यक्रमों का विस्तार और सहयोग और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram