फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला चिकित्सक से व्यवहार पर बवाल, कांग्रेस ने बताया महिला सम्मान के खिलाफ

Chaibasa News: चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सामने आना निंदनीय है।
त्रिशानु राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को झारखंड की महागठबंधन सरकार से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के आत्मसम्मान और उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला चिकित्सक के साथ सार्वजनिक रूप से किया गया व्यवहार न केवल महिला सम्मान के खिलाफ है, बल्कि धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी चाहती है कि देश में महिलाओं के सम्मान और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram