फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में जनसुविधाओं पर बवाल, SUCI ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur news: शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की जमशेदपुर नगर कमिटी ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि शहर के लोग टैक्स और विभिन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की जमशेदपुर नगर कमिटी ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि शहर के लोग टैक्स और विभिन्न शुल्क देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में मानगो फ्लाइओवर निर्माण की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए इसे वर्षा से पहले पूरा कराने की मांग की गई। साथ ही मानगो, जुगसलाई और परसूडीह क्षेत्रों में कचरा उठाव, नालियों की सफाई और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोक लगाने की जरूरत बताई गई। आवारा कुत्तों और सांडों के आतंक से राहत, टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा, पार्किंग वसूली में अनियमितता पर रोक, स्मार्ट मीटर लगाने की बाध्यता समाप्त करने, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने तथा स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण रोकने की मांग भी उठाई गई।

इस मौके पर चंदना बनर्जी, बिल्सन कामार सिंग, अमृत के. रॉय, सोमजीत चक्रवर्ती सहित पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram