Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»CM Yogi Koderma Rally: विपक्ष पर बरसे, बोलें- ‘औरंगजेब ने देश को लूटा और आलमगीर ने झारखंड को’
#Trending

CM Yogi Koderma Rally: विपक्ष पर बरसे, बोलें- ‘औरंगजेब ने देश को लूटा और आलमगीर ने झारखंड को’

By Samsul HaqueNovember 5, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने आज यानि की मंगलवार को कोडरमा जिले के डोमचांच में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। योगी ने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए जेल में बंद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पर हमला किया। उन्होंने कहा कि एक औरंगजेब था, जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है, जिसने झारखंड को लूट लिया। उनके घर से नोटों की गड्डी मिली थी।

योगी ने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है। देश के स्वाभिमान की गारंटी है। युवाओं के रोजगार की गारंटी है। महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन की गारंटी है। विरासत और विकास के समंवय की गारंटी भी है। जब कांग्रेस के लोग सत्ता में थे तब अयोध्या में दुर्व्यवस्थाएं थीं। राम मंदिर का निर्माण ना हो इसके लिए उनके द्वारा रोड़े अटकाए जाते थे। अयोध्या में अब 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है। उन्होंने झारखंड के लोगों ने चुनाव के बाद अयोध्या जाने की गुजारिश की।

योगी ने कहा कि 2017 के बाद यूपी में बुलडोजर चलवाना शुरू किया, उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया। यूपी से माफिया का सफाया हो गया है। यूपी से सब माफिया गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाता है वैसे ही अब यूपी में माफिया गायब हो गए हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झामुमो पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जेएमएम वाले सरकारी नौकरी नहीं दे पा रहे है। भर्ती नहीं करवा पा रहे हैं लेकिन 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे हम।

योगी ने कहा कि भाजपा देश में सुरक्षा की गारंटी देती है। देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते है। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान भारत का नाम सुनकर कांपता है। पाकिस्तान यूएन में कहता है, भारत हमला कर सकता है। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए, जिससे दुश्मन डरे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर की समस्या का समाधान किया है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास होगा। जहां भाजपा की सरकारें वहां विकास हुआ। भाजपा ने विकास का एक मॉडल दिया। कांग्रेस सत्ता में रही देश में कुछ नहीं किया। गरीबों के लिए ईमानदारी से योजना नहीं चलाई। भाजपा ने आस्था, विरासत का सम्मान किया है।

योगी ने कहा कि यह शहीदों की पावन धरा है। मैं पावन धरा को प्रणाम करने पहुंचा हूं। आज से छठ पर्व शुरू होने जा रहा है। छठ माई आप सबके जीवन में खुशहाली लायें। इसकी भी कामना करता हूं। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव और बरकट्ठा से अमित यादव को वोट देने की अपील की।

सभा को कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा प्रत्याशी और विधायक डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा के अमित यादव ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम को रामचंद्र सिंह, डॉ नरेश पंडित, प्रदीप केडिया, रवि मोदी, अम्बिका सिंह, श्यामसुंदर सिंघानिया, महेंद्र वर्मा, सत्यनारायण यादव, आत्मानंद पांडेय ने भी सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी जबकि संचालन महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने किया।

इस खबर को भी पढ़ें : PM Modi Garhwa Rally: रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार

इस खबर को भी पढ़ें : Almora Bus Accident : खचाखच भरी बस खाई में गिरी, एक्शन में CM धामी, एआरटीओ निलंबित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.