फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो के कालीघाट में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली दहशत

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट और भैंस घाट के बीच गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट और भैंस घाट के बीच गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

स्थानीय निवासी अनंत वर्मा, सुनील आनंद, संतोष सिंह, राजू पाजी समेत अन्य लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग घाट की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत मानगो थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram