फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनक्लेम्ड डिपॉजिट विशेष शिविर का आयोजन, 199 खातों का हुआ निस्तारण

गुमला: वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार,उपायुक्य प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से गुमला जिले में अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता एवं निस्तारण हेतु आज नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ उप

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार,उपायुक्य प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से गुमला जिले में अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता एवं निस्तारण हेतु आज नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा किया गया।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बैंक खाते लंबे समय से संचालित नहीं होते, उन परिपक्व खातों की राशि भारतीय रिजर्व बैंक के डीईएफ खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने बैंक या डाकघर खातों का समय-समय पर अद्यतन कराते रहें तथा केवाईसी पूर्ण कर संबंधित खातों की राशि पुनः प्राप्त करें। उन्होंने इसे जन-जागरूकता से जोड़ते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित लाभुकों को निष्क्रिय खातों, सावधि जमा, पीपीएफ, एवं अन्य जमा योजनाओं में पड़ी राशि की उपलब्धता और उन्हें पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके मृतक परिजनों के खातों से संबंधित दावों की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि किसी भी पात्र राशि से किसी नागरिक को वंचित न रहना पड़े।

अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता अपनी मेहनत की पूंजी के प्रति सजग हो और पात्रता के आधार पर उस धनराशि का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अपने पुराने खातों की जानकारी लेकर बैंक पहुंचें और आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराएं।

आज आयोजित इस विशेष शिविर के दौरान कुल 199 निष्क्रिय खातों का निस्तारण कर लगभग 55 लाख रुपये की राशि ग्राहकों के बीच वापस की गई, जिससे लोगों में अत्यधिक उत्साह देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram