फॉण्ट कनवर्टर NEW

लापता बच्चे को लेकर अल्टीमेटम, एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन तेज

Koderama News: चंदवारा थाना क्षेत्र से 19 नवंबर को लापता हुए दर्शील मोदी के मामले में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दर्शील मोदी के पिता मनोहर बरनवाल ने 20 नवंबर को चंदवारा थाना में कांड

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: चंदवारा थाना क्षेत्र से 19 नवंबर को लापता हुए दर्शील मोदी के मामले में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दर्शील मोदी के पिता मनोहर बरनवाल ने 20 नवंबर को चंदवारा थाना में कांड संख्या 08/25 दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को इसी मामले में कांड संख्या 105/25 भी दर्ज की गई। लेकिन घटना के 42 दिन बीत जाने के बाद भी न तो उसकी बरामदगी हो सकी है और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। मामले से आहत परिजनों की हालत बिगड़ती जा रही है। वहीं लोग इस घटना से भय और नाराजगी में हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभा रही है और मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसी को लेकर मंगलवार को विरोध में बरकटठा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र भाई मोदी की देखरेख में विरोध मार्च निकाला गया। विभिन्न क्षेत्रों और आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग समाहरणालय पहुंचे और समाहरणालय के सामने आम सभा कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने चार प्रमुख मांगें रखी जिसमें दर्शील मोदी की जल्द से जल्द खोज कर उसकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए और इस घटना के उद्भेदन की जिम्मेदारी सक्षम व कर्मठ अधिकारियों को सौंपी जाए। दर्शील मोदी कांड की जांच गहनता से कराई जाए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर दर्शील मोदी की सकुशल बरामदगी और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसको लेकर जिले के डीसी श्री ऋतुराज को एक मांग पत्र सौंपा गया । मौके पर वरीय महिला नेत्रि शालिनी गुप्ता सुरेन्द्र भाई मोदी महादेव राम शुष्मा सुमन वीरेंद्र मोदी दीपक यादव समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram