फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

आधार कार्ड का नया अवतार! अब कार्ड पर नहीं दिखेगा आपका नंबर और पता

New Delhi: आधार कार्ड धारकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। जल्द ही आपके हाथ में एक ऐसा आधार कार्ड होगा जिसका डिजाइन पूरी तरह बदल चुका होगा। नए डिजाइन वाले आधार कार्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

New Delhi: आधार कार्ड धारकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। जल्द ही आपके हाथ में एक ऐसा आधार कार्ड होगा जिसका डिजाइन पूरी तरह बदल चुका होगा। नए डिजाइन वाले आधार कार्ड में कार्डधारक का आधार नंबर, नाम, पता और जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारियां दर्ज नहीं होंगी। इसकी जगह कार्ड पर केवल धारक की फोटो और एक सुरक्षित ‘क्यूआर कोड’ (QR Code) दिखाई देगा।

गलत इस्तेमाल पर लगेगी लगाम

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी या फोटोकॉपी के जरिए अक्सर व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग किया जाता है। नए डिजाइन का मुख्य उद्देश्य इसी खतरे को खत्म करना है। कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही बैंकिंग, सिम कार्ड जारी करने और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इससे आधार केवल एक ‘फोटो आईडी’ के रूप में सुरक्षित रहेगा।

आधार ऐप से बढ़ेगी सुविधा

UIDAI ने हाल ही में नया आधार ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपना मोबाइल नंबर, पता और अन्य जानकारियां सीधे अपडेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐप के माध्यम से बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी दी गई है।

सुरक्षित डिजिटल एक्सेस की तैयारी

विशेषज्ञों का मानना है कि क्यूआर कोड आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम से धोखाधड़ी की संभावना न्यूनतम हो जाएगी। हालांकि, यह प्रस्तावित बदलाव अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, लेकिन UIDAI इसे जल्द ही जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहा है। इस कदम से नागरिकों को एक सुरक्षित डिजिटल पहचान मिलेगी और उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक होने से बच जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram