फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महावीर चौक के पास छापेमारी कर अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 90 लॉटरी टिकट और 1,000 रुपये नकद बरामद किए।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महावीर चौक के पास छापेमारी कर अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 90 लॉटरी टिकट और 1,000 रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नीरज कुमार और शंकर मोदक के रूप में हुई है। दोनों चास मेन रोड के रहने वाले बताए गए हैं।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चास क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों युवकों को पकड़ा।

पुलिस ने लॉटरी टिकट और नकदी जब्त कर ली है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram