फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

BTPS में बंद पड़ी दो चिमनियो को ढाया गया, इलाके में फैली प्रदूषण

Bokaro News : दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल में निर्मित बी प्लांट का एक एवं तीन नंबर चिमनी बुधवार को गिरा दिया गया। दिनों चिमनीया दो टुकड़ों में टूट कर जमीन में गिरा । चिमनी गिराए जाने के बाद प्लांट से सटे बोकारो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News : दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल में निर्मित बी प्लांट का एक एवं तीन नंबर चिमनी बुधवार को गिरा दिया गया। दिनों चिमनीया दो टुकड़ों में टूट कर जमीन में गिरा । चिमनी गिराए जाने के बाद प्लांट से सटे बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में व्यापक पैमाने पर छाई प्रदूषण फैल गया जिससे रेलवे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दे बोकारो थर्मल में वर्ष
1992 में निर्मित बी प्लांट से 630 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था।

परन्तु अधिक खर्चीला होने के करन डीवीसी प्रबंधन ने इस चालू प्लांट को दिसंबर 2020 से बंद कर दिया । और अब इस बंद प्लांट को ध्वस्त किया जा रहा है। ध्वस्त करने का कार्य हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रु 290 करोड़ की निविदा पर कराई जा रही है। प्लांट डिस्मेंटल करने का कार्य अंतिम चरण में है इसी के तहत अब प्लांट के चिमनियों को गिराया जा रहा है। सभी चिमनी गिराए जा चुके हैं । एक चिमनी दो माह पूर्व 12 सितंबर को ही गिराई जा चुकी थी । सभी चिमनी को गिराने का कार्य मात्र एक पोकलेन मशीन के द्वारा किया गया । फिलहाल बोकारो थर्मल में 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली मात्र ए प्लांट है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram