Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आलोक गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कारबाइन और पिस्टल बरामद
#Trending

आलोक गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कारबाइन और पिस्टल बरामद

लेवी वसूलने पहुंचे थे अपराधी, पुलिस मुठभेड़ में हथियार और बाइक जब्त
By Muzaffar HussainOctober 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची में सक्रिय कुख्यात आलोक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक कारबाइन, एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, एक बाइक, एक राउटर मोबाइल और “आलोक गिरोह” लिखा हुआ पर्चा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रभात कुमार राम और संजय कुमार दास के रूप में की गई है।

एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आलोक गिरोह के अपराधी लेवी वसूलने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के देगा डेगी नदी के पास स्थित ईट भट्ठा के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गोपनीय तरीके से इलाके में घेराबंदी की और दोनों अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान प्रभात कुमार राम के पास से 9 एमएम की लोडेड कारबाइन और संजय कुमार दास के पास से लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का संचालन अब जेल में बंद अपराधी आकाश करमाली, जो “मो राजन” नाम से गिरोह को चला रहा था, के निर्देश पर किया जा रहा था। गिरोह क्षेत्र के व्यापारियों, ठेकेदारों, ईंट भट्ठा मालिकों और कोयला कारोबारियों से फोन पर धमकी देकर लेवी वसूलता था।

एसएसपी ने बताया कि प्रभात कुमार राम पहले भी उग्रवादी गतिविधियों और कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि एक लूटी गई बाइक को कोनका जंगल में छिपाया गया है। जब पुलिस उसे बाइक बरामद करने के लिए जंगल ले गई, तो उसने एक पुलिस पदाधिकारी की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को गिरफ्तार कर रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके से सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह अब तक लाखों रुपये की लेवी वसूल चुका था और नई घटनाओं की साजिश रच रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.