फॉण्ट कनवर्टर NEW

TSDPL कर्मचारियों की कैंटीन फीस बढ़ी, 250 से 350 रुपये हुई

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों को अब कैंटीन सुविधा के लिए हर महीने 100 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा। कंपनी प्रबंधन ने गुरुवार को जारी नोटिस में कैंटीन शुल्क 250 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये करने की जानकारी दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों को अब कैंटीन सुविधा के लिए हर महीने 100 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा। कंपनी प्रबंधन ने गुरुवार को जारी नोटिस में कैंटीन शुल्क 250 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये करने की जानकारी दी है।

कैंटीन शुल्क बढ़ने के बाद कर्मचारियों के एक वर्ग में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक शुल्क बढ़ने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं, इस मामले में यूनियन के रुख को लेकर भी कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति है।

कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कैंटीन शुल्क बढ़ाने का फैसला ग्रेड रिवीजन के दौरान ही तय किया गया था। वहीं, कुछ कर्मचारी इसे कैंटीन की सुविधा और गुणवत्ता में सुधार से जोड़कर देख रहे हैं। एक वर्ग इसे प्रबंधन का एकतरफा फैसला बता रहा है।

ग्रेड रिवीजन को लेकर भी नाराजगी

कर्मचारियों के बीच ग्रेड रिवीजन को लेकर भी असंतोष की चर्चा है। कर्मचारियों का दावा है कि ग्रेड रिवीजन की अवधि छह वर्ष से बढ़ाकर सात वर्ष कर दी गई है और वेतन में हुई बढ़ोतरी भी उनकी उम्मीद के अनुसार नहीं रही।

कई कर्मचारी पूर्व वरीय महाप्रबंधक पीके साहू के कार्यकाल में हुए पुराने ग्रेड रिवीजन समझौते को बेहतर बता रहे हैं। उनका कहना है कि उस समय का समझौता कर्मचारियों के हित में था।

यूनियन के रुख पर नजर

कर्मचारियों के अनुसार, ग्रेड रिवीजन या बोनस समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष के अभिनंदन की परंपरा रही है। इस बार बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अभिनंदन कार्यक्रम से दूरी बनाने की भी चर्चा है।

अब कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की नजर यूनियन नेतृत्व पर है। कर्मचारी चाहते हैं कि शुल्क बढ़ाने के कारणों को स्पष्ट किया जाए और प्रबंधन के साथ बातचीत कर कर्मचारियों के हित में समाधान निकाला जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram