फॉण्ट कनवर्टर NEW

परिवहन व्यवस्था चरमराई, एमवीआई की कमी पर प्रशासन से मिले ट्रक ओनर्स

Lohardaga News: झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार का एक शिष्टमंडल मंगलवार को लोहरदगा जिला अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखि मुर्मू से मुलाकात कर परिवहन कार्यों में आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार का एक शिष्टमंडल मंगलवार को लोहरदगा जिला अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखि मुर्मू से मुलाकात कर परिवहन कार्यों में आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने पदाधिकारियों को बताया कि वर्तमान में जिले में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की पदस्थापना नहीं होने के कारण वाहनों का फिटनेस, नवीकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इससे वाहन मालिकों एवं चालकों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिटनेस का ऑनलाइन रसीद कटना बंद हो जाने से वाहन मालिकों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लागू नो एंट्री व्यवस्था के कारण ट्रक परिचालन में हो रही परेशानियों के समाधान की भी मांग की गई।

पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखि मुर्मू ने कहा कि जब तक राज्य सरकार द्वारा जिले में एमवीआई की नियमित पदस्थापना नहीं होती, तब तक एक-दो दिनों के भीतर अन्य जिले के एमवीआई से संपर्क कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फिटनेस सहित आवश्यक कार्य संपन्न कराए जाएंगे, ताकि वाहन परिचालन प्रभावित न हो। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद कैश, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साहू, पवन सर्राफ, मोहम्मद हलीम, हर्षित सोनी, मो. सिराजुद्दीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram