फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक घायल

कोडरमा। जिले के कोडरमा घाटी में रांची-पटना रोड स्थित नौवां माइल के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अजय यादव बांका (बिहार) निवासी उक्त ट्रक में रेल की पटरी लेकर कोडरमा के रास्ते बिहार जा

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा। जिले के कोडरमा घाटी में रांची-पटना रोड स्थित नौवां माइल के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अजय यादव बांका (बिहार) निवासी उक्त ट्रक में रेल की पटरी लेकर कोडरमा के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप सामने से आ रही एक अन्य ट्रक ने इन्हें चकमा दे दिया, जिससे इनका संतुलन बिगड़ गया और ये ट्रक लेकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए। हालांकि ट्रक चालक अजय यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौका मिलते ही ट्रक से नीचे छलांग लगा दी जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। इधर घटना के पश्चात वहां मौजूद सागर कुमार गिरी नामक एक युवक ने घटना की सूचना पेट्रोलिंग वाहन की मदद से निजी अस्पताल में इलाज करवाया। जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram