Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो की राजनीति के अमर स्तंभ दादा समरेश सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Jharkhand

बोकारो की राजनीति के अमर स्तंभ दादा समरेश सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने आज दादा’ समरेश सिंह के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृतियों को स्मरण करते हुए नमन किया और कहा की बोकारो की राजनीति का स्वर्णिम अध्याय, जिनके बिना चर्चा अधूरी बोकारो की राजनीति का इतिहास जब-जब लिखा जाएगा,वहां एक नाम अपने आप उभर कर सामने आएगा- समरेश सिंह,जिन्हें क्षेत्र में लोग स्नेह और सम्मान के साथ ‘दादा’ कहकर पुकारते थे।लगभग चार से साढ़े चार दशक तक बोकारो की सियासत उनके इर्द-गिर्द घूमती रही।ऐसा व्यक्तित्व, जिसके बिना बोकारो की राजनीतिक चर्चा पूरी नहीं मानी जाती थी।जिस समय लोगों को राजनीति की परिभाषा तक समझ में नहीं आती थी,उस दौर में समरेश सिंह ने प्रदेश ही नहीं,राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभाव स्थापित कर दिया था। तेजतर्रार स्वभाव,स्पष्टवादिता और राजनीतिक साहस उनकी पहचान थे।

भाजपा के ‘कमल’ पर समरेश की छाप

साल 1977 में जब समरेश सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बोकारो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा,तब चुनाव चिन्ह के रूप में उन्हें कमल मिला।उस दौर में भाजपा अस्तित्व में नहीं थी।जानकार बताते हैं कि समरेश सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कमल को ‘मां लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक’ बताते हुए व्यापक समर्थन हासिल किया और पहली ही कोशिश में विधानसभा पहुंच गए।
वर्ष 1980 में मुंबई में आयोजित भाजपा के प्रथम अधिवेशन में उन्होंने ही कमल को पार्टी के चुनाव चिन्ह बनाने का सुझाव अटल बिहारी वाजपेयी को दिया। कहा जाता है कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने इसका समर्थन किया और इसके बाद कमल भाजपा का स्थायी चुनाव चिन्ह बना।आज भी कई पुराने भाजपा नेता मानते हैं कि कमल को चुनाव चिन्ह दिलाने में यदि किसी व्यक्ति की भूमिका निर्णायक मानी जाए तो वह समरेश दादा ही हैं।

समरेश सिंह राजनीति में सिर्फ जीते नहीं, लड़े, बोले, खड़े रहे। उनकी बात चुभती भी थी और गूंजती भी थी।समर्थक उन्हें निर्भीक नेता कहते थे,विरोधी भी उनके नेतृत्व और जनाधार को नकार नहीं पाते थे। साल 1980 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हारने के बाद भी उन्होंने हार को खुद पर हावी नहीं होने दिया।1985 और 1990 में भाजपा के टिकट पर फिर जीत हासिल की।लेकिन परिस्थितियां बदलीं और एक मोड़ पर आकर उन्होंने पुनः मेहनत करना पड़ा

जनता के बीच उनकी पहचान – निर्भीक,खुद्दार, अपनों का साथ कभी न छोड़ने वाले समरेश सिंह में एक कमाल था,चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में,आवाज हमेशा जनता की रही।उन्हें मंत्री पद से अधिक अपने आत्मसम्मान और जनता के समर्थन पर भरोसा था।वे अपने समर्थकों के लिए ढाल की तरह खड़े रहते थे। उनकी लोकप्रियता दल से नहीं, व्यक्तित्व से पैदा हुई थी
आज दादा समरेश सिंह की तीसरी पुण्यतिथि है।समय बीता है,पर स्मृति नहीं।बोकारो की जनता जब भी अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करती है।दादा की मौजूदगी,संघर्ष और निर्भीकता का अध्याय अब भी सबसे चमकदार दिखाई देता है।दादा अमर हैं और बोकारो की राजनीति में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।इस अवसर पर उमाकांत रजक,बीडी मिश्रा,बी.सी. झा,मंटू यादव,बी.के. चौधरी,बि.डी. सिंह,मृत्युंजय शर्मा, जवाहर लाल महत्ता,मनीष कुमार सिंह,पवन झा,बिस्वजीत सिंह,कुंज बिहारी पाठक,अशक महाथां,रंजीत रॉय,मानिक रॉय,अशक मिश्रा,ललन सिंह, विनायक चौबे, सौरव,शक्ति पद महता,अरुण सिंह,सज्जन अग्रवाल,आर डी उपाध्याय,एल के सिंह,आर एन मिश्रा,बिनोद घोषाल,नेहा यादव, ममता कुमारी,शिबुर गोप,जोगेश्वर महतो
जयदेब दुबे,उत्तम गोप,राजेश महतो,अमित तिवारी,पूनम कुमारी शम्भु डे,निरंजन मिश्रा,मयंक सिंह,सुजीत
,राहुल चटर्जी,लालू सिंह कुशवाहा, शम्भु,विद्यासागर,मृगेंद्र प्रताप, अवधेश सिंह आदी उपस्थित रहे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.