फॉण्ट कनवर्टर NEW

TRE-4 भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने 32,388 पदों का विज्ञापन जारी किया

बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए 32,388 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए 32,388 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। मंगलवार शाम नोटिफिकेशन जारी होते ही लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस भर्ती के जरिए प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं।

किस कक्षा के लिए कितने पद?

कक्षापद
1 से 53,847
6 से 88,563
9 से 103,877
11 से 1216,101
कुल32,388

मुख्यमंत्री ने बताया रोजगार का बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने BPSC को भर्ती की अधियाचना भेजी थी। सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के अवसर देना और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है।

आंदोलन के बीच आया TRE-4 का नोटिफिकेशन

TRE-4 के विज्ञापन की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई महीनों से आंदोलन कर रहे थे। गर्दनीबाग में छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थी धरना दे रहे थे।

अभ्यर्थी TRE-4 के साथ BSSC परीक्षा की तारीख, लाइब्रेरियन भर्ती, BET, दरोगा और सिपाही भर्ती में पारदर्शिता की मांग भी कर रहे थे। इसी बीच BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram