फॉण्ट कनवर्टर NEW

तुईबाना के पास दर्दनाक स्कूटी हादसा, युवक बेहोश हालत में MGM रेफर

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चढ़ाई गांव निवासी लगभग 21 वर्षीय देव कुमार गोप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चढ़ाई गांव निवासी लगभग 21 वर्षीय देव कुमार गोप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वह बेहोश है।

घटना के संबंध में घायल के बड़े भाई राजकुमार गोप ने बताया कि घटना को लेकर हम लोग ज्यादा जानते तो नहीं है, क्योंकि देव अकेला था और दुर्घटना की खबर हम लोगों को पुलिस के माध्यम से मिली। आगे उसने बताया कि देव कुमार गोप बहन के घर मंझारी थाना क्षेत्र के थाई गांव गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान तांतनगर ओपी क्षेत्र के तुईबाना गांव के पास उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। स्कूटी सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा गिरी, जिससे देव कुमार गोप के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा के निर्देश पर एसआई बैजनाथ प्रजापति पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram