फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में दर्दनाक एक्सीडेंट, स्कूटर सवार की मौके पर मौत

Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप में हुई है। आधार कार्ड में उनके पिता का नाम राम प्रसाद रजक और पता सोनारी के रामनगर का दर्ज है। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने में जुट गई है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram