फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जाँच अभियान, 64 हजार का जुर्माना वसूला

जारी:- जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मालवाहक वाहनों एवं पिकअप वाहनों की गहन जांच की गई। जाँच के क्रम में वाहन मालिकों और चालकों से संबंधित आवश्यक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जारी:- जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मालवाहक वाहनों एवं पिकअप वाहनों की गहन जांच की गई।

जाँच के क्रम में वाहन मालिकों और चालकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ – बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं टैक्स आदि की जाँच की गई। दस्तावेज़ों की अनुपस्थिति एवं त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं करने पर कुल 64,000 रुपये दंड राशि के रूप में वसूले गए।
साथ ही चालकों और वाहन मालिकों को यातायात नियमों के अनुपालन एवं आवश्यक कागजात साथ रखने को लेकर जागरूक भी किया गया।

इस जाँच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के साथ प्रधान लिपिक टी.एन. निराला एवं प्रिंस विशेष रूप से मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram