रांची: रांची लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं को लेकर सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के संरक्षक बिंदुल वर्मा ने किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी के सामने ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कई समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। एसोसिएशन ने प्रशासन से जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया।
जाम मुक्त शहर के लिए सहयोग की अपील
सिटी एसपी पारस राणा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि समस्याओं पर विचार कर समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से शहर को जाम मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। वहीं, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी समस्याओं के समाधान में प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई।