फॉण्ट कनवर्टर NEW

“विशाखापट्टनम में होगा ट्रेनिंग कैम्प, जमशेदपुर से 16 सदस्यीय टीम ने की प्रस्थान”

Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल सिविल डिफेंस के जवान बाहरी प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। टाटानगर से चुने गए कुल 16 सदस्य रविवार को विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान किए, जहां ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 1 से 7 दिसंबर तक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल सिविल डिफेंस के जवान बाहरी प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। टाटानगर से चुने गए कुल 16 सदस्य रविवार को विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान किए, जहां ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 1 से 7 दिसंबर तक आउटडोर ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा कर्मियों के कौशल, आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुभव को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, प्रयोगशाला आधारित अभ्यास, प्रतियोगिताएं और एक अध्ययन दौरे का अवसर मिलेगा। साथ ही 6 दिसंबर को सिविल डिफेंस राइजिंग डे भी मनाया जाएगा।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में टाटानगर की टीम कैम्प में हिस्सा ले रही है। इस प्रशिक्षण में रांची, आद्रा, बोकारो, संतरागाछी, हावड़ा, खड़गपुर और विशाखापट्टनम से कुल 130 जवान भाग ले रहे हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षक की भूमिका भी इंस्पेक्टर संतोष कुमार निभाएंगे।

प्रतिभागियों के सुगम आवागमन के लिए खड़गपुर से एक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है जिसे ट्रेन संख्या 012663 हावड़ा–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस में जोड़कर विशाखापट्टनम भेजा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram