फॉण्ट कनवर्टर NEW

सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे यात्रियों के लिए सितंबर और अक्टूबर में सफर से जुड़ी जरूरी खबर है। दानापुर मंडल में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। रेलवे यात्रियों के लिए सितंबर और अक्टूबर में सफर से जुड़ी जरूरी खबर है। दानापुर मंडल में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा।

पटना-किऊल और पुरी की ट्रेनें प्रभावित

रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक 24 सितंबर को पटना-किऊल एक्सप्रेस, 25 सितंबर को किऊल-पटना एक्सप्रेस, 26 सितंबर को पुरी-पटना एक्सप्रेस और 27 सितंबर को पटना-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

अक्टूबर में भी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 1 अक्टूबर को पटना-किऊल और पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, 2 अक्टूबर को किऊल-पटना एक्सप्रेस और 3 अक्टूबर को जयनगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

ट्रेन संख्या 15027 और 15028 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को 25 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कुछ दिनों में बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ट्रेन किऊल, मोकामा और बरौनी होकर चलेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का रूट और समय जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

टाटानगर की चार मेमू अब आदित्यपुर से चलेंगी

टाटानगर यार्ड में भीड़ कम करने के लिए चार मेमू ट्रेनों का टर्मिनल बदल दिया गया है। गुवा-टाटानगर और टाटानगर-गुवा समेत चार मेमू ट्रेनों को 11 से 25 अगस्त तक आदित्यपुर से चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इस व्यवस्था से यार्ड में ट्रेनों की भीड़ कम हुई है और परिचालन में सुधार आया है।

RRB अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

आरआरबी परीक्षा को देखते हुए टाटानगर-रामगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-रामगढ़ 17 से 21 अगस्त और 08182 रामगढ़-टाटानगर 18 से 22 अगस्त तक चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों और परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram