फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में भीषण हादसा, ट्रेलर ने मचाई तबाही, 7 घायल

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात करीब सवा नौ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात करीब सवा नौ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा और पत्थर खाली कर एक ट्रेलर केन्दुझोर की ओर जा रहा था। खांडामौदा चौक के पास पहुंचते ही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल से टकराने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

इस घटना में होटल के पास मौजूद कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए एमएच-49 सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई।

पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram