फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

डीआरएम से ट्रैक मेंटेनर यूनियन की सीधी बात, रेलकर्मियों के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं सहायक मंडल रेल प्रबंधक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं सहायक मंडल रेल प्रबंधक विनय कुजूर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल और रेल प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में रेल कर्मचारियों, विशेष रूप से ट्रैक मेंटेनरों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, सुरक्षा, सुविधाओं तथा उनके अधिकारों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। यूनियन की ओर से यह भी बताया गया कि ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनकी सुविधाओं के विस्तार और अधिकारों की मजबूती के लिए सदैव संघर्षरत और प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल समन्वयक धनंजय सिंह, चाईबासा शाखा के सचिव लालू कुजूर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महासचिव सियाराम कुमार, अर्बन बैंक के निदेशक निर्मल कुमार जाना, सागर कुंकल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम आपसी सहयोग और सकारात्मक संवाद के साथ संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram