फॉण्ट कनवर्टर NEW

साइबर अपराध से निपटने के लिए विद्यार्थियों को दिए गए टिप्स

bokaro news: ‘साइबर अपराध से डरें नहीं, बल्कि इसके प्रति हमेशा जागरूक और सजग रहें।’ चिन्मय विद्यालय, बोकारो के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने बुधवार, 8 अक्टूबर को साइबर जागरूकता दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के स्वामी तपोवन सभागार में किया गया। इस खास जागरूकता

अपनी भाषा में पढ़ें

bokaro news: ‘साइबर अपराध से डरें नहीं, बल्कि इसके प्रति हमेशा जागरूक और सजग रहें।’ चिन्मय विद्यालय, बोकारो के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने बुधवार, 8 अक्टूबर को साइबर जागरूकता दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के स्वामी तपोवन सभागार में किया गया। इस खास जागरूकता दिवस के अंतर्गत कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरी तरफ, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने खास क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें ग्रुप सी जीत गई। इस खास कार्यक्रम के दौरान चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, चिन्मय विद्यालय बोकारो के अध्यक्ष श्री बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव श्री महेश त्रिपाठी, प्राचार्य श्री सूरज शर्मा और उप प्राचार्य श्री नरमेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सबसे पहले एक वीडियो दिखाई गई, जो साइबर के विस्तार और इंटरनेट के समाज पर प्रभाव के बारे में जानकारी देती है। इसके बाद साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक पीपीटी की मदद से साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संचालक अंकित सेन ने विद्यार्थियों से अंत में कुछ प्रश्न भी किए और इस सेशन को एक इंटरएक्टिव सेशन बनाया।

साइबर सुरक्षा क्विज में रहा कड़ा मुकाबला

साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर विद्यालय के कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए एक खास क्विज का आयोजन किया गया। इसमें चार अलग-अलग ग्रुप बनाए गए – ए, बी, सी और डी। प्रत्येक ग्रुप में पांच विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने तीन राउंड में प्रश्नों का उत्तर दिया। कांटे के मुकाबले में ग्रुप – सी के विद्यार्थियों ने जीत हासिल की।

इंटरनेट पर सतर्कता जरूरी – सचिव महेश त्रिपाठी

चिन्मय विद्यालय, बोकारो के सचिव श्री महेश त्रिपाठी ने इस खास आयोजन के लिए कंप्यूटर विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन हमारे स्कूल समुदाय को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और ज़िम्मेदारी से आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और जागरूकता से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम रहा है। ऐसे युग में, जहां तकनीक हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रही है—शिक्षा से लेकर संचार तक—यह ज़रूरी है कि हम सतर्क और सूचित रहें। आज के चर्चाओं और खास क्विज के माध्यम से हमने न केवल साइबर खतरों और निवारक उपायों के बारे में सीखा है, बल्कि डिजिटल नागरिकता, नैतिक ऑनलाइन व्यवहार और व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के मूल्यों को भी अपनाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram