फॉण्ट कनवर्टर NEW

मच्छरों पर कसा शिकंजा, निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, आप भी कर सकते हैं शिकायत

Ranchi : शहरवासियों को मच्छरों से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। प्रशासक के निर्देश पर निगम की टीम लगातार एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कार्य कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या 10, 19,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : शहरवासियों को मच्छरों से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। प्रशासक के निर्देश पर निगम की टीम लगातार एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कार्य कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या 10, 19, 28, 33, 40, 48, 49, 50 समेत कई अन्य क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया।

निगम प्रशासन ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। निगम ने अपील की है कि सभी लोग अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। इसके अलावा फॉगिंग की मांग के लिए नगर निगम ने टोल फ्री नंबर 18005701235 भी जारी किया है। निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram