Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राजधानी के तीन बड़े प्रतिष्ठान होंगे सील, निगम ने की मापी, टैक्स भुगतान का दिया निर्देश
#Trending

राजधानी के तीन बड़े प्रतिष्ठान होंगे सील, निगम ने की मापी, टैक्स भुगतान का दिया निर्देश

By Samsul HaqueDecember 12, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। नई सरकार का गठन होते ही रांची नगर निगम रेस हो गया है। फाईलों को टटोलकर बकायेदारों को खोजा जा रहा है। इसके लिए निगम ने विशेष अभियान चलाकर होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, एवं जल कर आदि की जांच शुरू कर दी है। इस कड़ी में गुरुवार को सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने राजधानी के स्टेशन रोड में अभियान चलाया और तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की विधिवत जांच की। इस क्रम में होटल रेडिएंट, होटल कोणार्क एवं ए-वन गेस्ट हाउस में होल्डिंग टैक्स निर्धारण के लिए टीम ने मापी की और संचालक को यथाशीघ्र कर का भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही, कहा गया यदि समय पर निर्देश का पालन नहीं किया गया तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रतिष्ठान को सील कर दिया जायेगा। गौरतलब हो कि उक्त प्रतिष्ठानों के संचालकों को पूर्व में भी होल्डिंग टैक्स के स्व कर निर्धारण को लेकर नोटिस दिया गया था, बावजूद संचालकों ने इस पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि यही आलम रहा तो जल्द ही राजधानी के तीन बड़े प्रतिष्ठानों को रांची नगर निगम द्वारा सील कर दिया जायेगा।

इधर, सहायक प्रशासक ने निगम क्षेत्र में रहने वाले आम व खास नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे हर हाल में अपने घृतिकर का भुगतान समय पर करें। उन्होंने निगम क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों से भी अपील करते हुए कहा है कि व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस आवश्यक है, जो व्यक्ति इसके बिना व्यवसाय करता पकड़ा जायेगा, उस पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार के अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता, मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026

साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई
  • साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.