फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ट्रांसफार्मर जला कर कॉपर क्वाइल चोरी! बर्मामाइंस में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur news : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर कॉपर क्वाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 किलो ग्राम चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर कॉपर क्वाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 किलो ग्राम चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद किया है।

इस संबंध में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 13/26, दिनांक 18 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। टाटा स्टील (यूआईएसएल) में मैनेजर के पद पर कार्यरत अजित कुमार त्रिपाठी (55), निवासी डोरी रोड, साकची ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 10 से 12 अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर उसमें लगे कॉपर क्वाइल की चोरी कर ली थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कर्मकार (35) निवासी चुन्ना भट्टा, अनिल दास उर्फ छोटा भकुआ (21) निवासी चुन्ना भट्टा तथा अजय मांझी उर्फ हबीबुल (31) निवासी सिद्ध-कान्हु बस्ती, हनुमान मंदिर के पीछे, बर्मामाइंस के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर कॉपर क्वाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर करीब 70 किलो ग्राम चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram