फॉण्ट कनवर्टर NEW

तूफान ‘मोंथा’ से फसलों पर खतरा, जिला प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने और राहत उपाय अपनाने की अपील की

Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के बंगाल की खाड़ी से उठने और जिले में इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन रांची ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के बंगाल की खाड़ी से उठने और जिले में इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन रांची ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के बीच जिले में भारी वर्षा और तेज हवाएं (60-110 किमी/घंटा) चलने की संभावना है, जिससे धान, सब्जी और खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

प्रशासन द्वारा किसानों को दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश
कटाई के लिए तैयार फसलों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रखकर तिरपाल या प्लास्टिक से ढक दें। सब्जी फसलों को सहारा देकर गिरने से बचाएं और पॉलीहाउस/नेट हाउस को मजबूती दें। पशुधन को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रखें, साथ ही चारा और पशु-आवास की पूर्व तैयारी करें। कृषि यंत्रों और पंपों को ऊंचे स्थान पर स्थानांतरित करें ताकि वर्षा या बाढ़ से क्षति न हो।

फसल बीमा योजना से जुड़ी राहत
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) से पंजीकृत किसान फसल क्षति की स्थिति में 72 घंटे के भीतर फोटो या वीडियो प्रमाण सहित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। संपर्क हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, रांची (मो. 9431427940) या टॉल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram