फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

झारखंड विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अज्ञात ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और शुक्रवार सुबह विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अज्ञात ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और शुक्रवार सुबह विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।

पूरे परिसर की हुई जांच

झारखंड जगुआर की बम निरोधक टीम और श्वान दस्ते ने विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर सघन जांच की। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में परिसर के हर हिस्से की जांच की गई। हालांकि, इस दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

मामले को लेकर विधानसभा के एक पदाधिकारी ने रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है।

ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी पुलिस

विधानसभा थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि धमकी भेजने वाले ईमेल के आईपी एड्रेस और सोर्स की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी के पीछे किसी व्यक्ति या समूह का हाथ है या सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। घटना के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram