फॉण्ट कनवर्टर NEW

आधी रात चोरी की वारदात: कमरे में बंद कर चोरों ने उड़ा दिए लाखों के सामान

Koderma News: मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरोन मे अज्ञात चोरो ने नूनवा मौसामात (पति स्व जगदीश महतो) के घर से 29 हज़ार नगद समेत लाखों के सोना चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि की चोरी कर लिया । जानकारी देते हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरोन मे अज्ञात चोरो ने नूनवा मौसामात (पति स्व जगदीश महतो) के घर से 29 हज़ार नगद समेत लाखों के सोना चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि की चोरी कर लिया । जानकारी देते हुए नूनवा मोसमात के पुत्र उपेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब सुबह तीन बजे जब वो शौच के लिए उठे तो अपने कमरे को बाहर से बंद पाया।

ज़ब उन्होंने घर वालों को आवाज दिया तो घर के अन्य सदस्यों का कमरा भी बाहर से बंद किया हुआ था। शोर करने पर पड़ोस के लोग आए तब वो लोग कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने देखा की मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है । साथ ही दो अन्य कमरों का भी ताला टूटा हुआ है, और अंदर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया की चोरो ने उक्त कमरे मे रखे बक्शे का ताला तोड़ बीस हज़ार नगद तथा लाखों के जेवरात बर्तन कपड़ा और अन्य समानो को चोरी कर ली। ग्रामीणों ने बताया की चोरो ने उसी गांव के मुन्ना ठाकुर और सुरेन्द्र राणा के घर मे भी चोरी को घटना को अंजाम देने का असफल प्रयास किया। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची तथा चोरी की घटना की जांच शुरू की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram