Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार, 16 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि पॉलीटेक्निक पावर सब स्टेशन में मीटरिंग यूनिट लगाने से संबंधित कार्य किया जाएगा। इस कारण से उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी के सभी फीडर पर अलग-अलग समय पर करीब डेढ़ घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
रांची के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
- 11 केवी मेन रोड फीडर में सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक,
- 11 केवी बासरटोली फीडर में 9:30 से 11:00 बजे तक,
- 11 केवी सुजाता फीडर में 11:00 से 12:30 बजे तक,
- 11 केवी चर्च रोड फीडर में 12:30 से 2:00 बजे तक,
- 11 केवी पथलकुदवा फीडर में 2:00 से 3:30 बजे तक
अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती के दौरान आवश्यक उपकरणों का उपयोग सीमित करें और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।



