फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा में अग्नि सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 24 जिलों में तैनात होंगे मिनी वाटर टेंडर

दुर्गा पूजा के दौरान आग से होने वाली घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए झारखंड में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। अग्निशमन विभाग को हाल ही में मिले 58 मिनी वाटर टेंडर भी पूजा के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान आग से होने वाली घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए झारखंड में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। अग्निशमन विभाग को हाल ही में मिले 58 मिनी वाटर टेंडर भी पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे।

अग्निशमन विभाग जिलों से मिलने वाली जरूरत के अनुसार पूजा पंडालों के आसपास अग्निशमन संसाधनों की तैनाती करेगा। सभी 24 जिलों में मिनी वाटर टेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आग लगने की स्थिति में जल्द कार्रवाई की जा सके।

पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी टीम

जिलों में डीसी, एसएसपी और एसपी समेत अन्य अधिकारियों की टीम पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी। टीम पंडालों में आने-जाने के रास्ते, सीसीटीवी कैमरे, पानी और बिजली की व्यवस्था के साथ अग्निशमन इंतजामों की जांच करेगी।

सुरक्षा में कमी मिलने पर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और उनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बड़े शहरों में बनेंगे अस्थायी कंट्रोल रूम

पंडालों की संख्या और संभावित भीड़ को देखते हुए बड़े शहरों में अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाए जाने की तैयारी है। इन नियंत्रण कक्षों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे।

इस बार बड़े वाटर टेंडर के अलावा मिस्ट टेक्नोलॉजी वाले मिनी वाटर टेंडर भी लगाए जाएंगे। सभी अग्निशामालयों के वाहनों को अलर्ट मोड में रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया जा सके।

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर होगी बैठक

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, एसएसपी, एसपी और बिजली, अग्निशमन समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में सामने आने वाली जरूरतों के अनुसार संबंधित विभागों को संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram