फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन धर्मों की संगम स्थली इटखोरी में मचेगी धूम, उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

रांची: चतरा जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक पटल पर लाने के लिए आगामी 19 से 21 फरवरी तक ‘राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: चतरा जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक पटल पर लाने के लिए आगामी 19 से 21 फरवरी तक ‘राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मां भद्रकाली की पावन नगरी में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में इस बार कई खास आकर्षण होंगे। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ड्रोन शो, वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स और गंगा आरती जैसे भव्य आयोजन किए जाएंगे। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने चतरा प्रशासन की तैयारियों की सराहना की और महोत्सव के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। यह महोत्सव हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों के अद्भुत संगम के रूप में जाना जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram