फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाल कांवर यात्रा को लेकर रांची में उत्साह, 23 अगस्त को निकलेगी यात्रा

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी की बाल कांवर यात्रा रविवार, 23 अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए महासमिति की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी की बाल कांवर यात्रा रविवार, 23 अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए महासमिति की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कांवर, लोटा, गेरुआ टी-शर्ट, पैंट सहित अन्य जरूरी सामान दिए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में लगातार सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जनप्रतिनिधियों और शहर के लोगों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत कई लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।

आयोजकों का कहना है कि यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए महासमिति के पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। महासमिति ने शहरवासियों से यात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram