फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में दिनदहाड़े 7 लाख की चोरी… दोपहर 12 बजे घर का ताला तोड़कर चोर हुए फरार

चतरा : चतरा शहर में चोरी की वारदातें बेकाबू होती जा रही हैं, जिसने जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चोरों ने एक बार फिर शहर में दिनदहाड़े करीब 2 बजे एक घर को निशाना बनाया और करीब सात लाख की

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : चतरा शहर में चोरी की वारदातें बेकाबू होती जा रही हैं, जिसने जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चोरों ने एक बार फिर शहर में दिनदहाड़े करीब 2 बजे एक घर को निशाना बनाया और करीब सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। मामला शहर के लाइन मोहल्ला, खानका गली का है। मोहम्मद राशिद अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में रांची गए हुए थे। इसी दौरान, चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर लिया। चोर गोदरेज में रखे ₹6 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखते हैं और शाम ढलते ही मौके का फायदा उठाते हैं, जिससे शहर के नागरिकों में दहशत का माहौल है।पीड़ित मोहम्मद राशिद ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच, चतरा जिला पुलिस ने एक अपील जारी की है। पुलिस ने आम जनता से कहा है कि यदि वे घर छोड़कर कहीं बाहर जाते हैं, तो इसकी सूचना सदर थाने को अवश्य दें। ऐसा करने से पुलिस उस घर की निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा सकेगी, जिससे चोरी की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram