फॉण्ट कनवर्टर NEW

परसुडीह में बंद घर से लाखों की चोरी

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पड़ा इलाके में हरे कृष्णा स्टेट के एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पड़ा इलाके में हरे कृष्णा स्टेट के एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मकान मालकिन बबीता सिंह इन दिनों दिल्ली में हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसे और एक-एक कमरे की तलाशी लेकर जेवरात, नगदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं लेकर फरार हो गए। घर के अंदर सामान बिखरा मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी देर तक घर में खोजबीन की।

घटना की जानकारी बबीता सिंह को मिलने पर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अपने भतीजे और भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को सूचित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

बताया गया है कि बबीता सिंह शनिवार को जमशेदपुर पहुंचेंगी, जिसके बाद परसुडीह थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की तैयारी की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी बात कही जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram