फॉण्ट कनवर्टर NEW

हंगामा कर रहे युवक ने ASI पर किया हमला

साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में एक ASI पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में ASI हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में एक ASI पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में ASI हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में चाकू लेकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर ASI हेमंत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने ASI के पेट में चाकू मार दिया।

हमले के बाद घायल ASI को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बरहरवा SDPO नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram