Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»यूपी के इस डॉक्टर के पास मिले इतने MBBS की डीग्री.. जाने पूरा मामला
Uttar Pradesh

यूपी के इस डॉक्टर के पास मिले इतने MBBS की डीग्री.. जाने पूरा मामला

By Samsul HaqueMarch 9, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

UP News: एक डॉक्टर बनने के लिए MBBS की डिग्री प्राप्त करना एक लंबा और कठिन सफर है। इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत, समय और अनुभव की आवश्यकता होती है। 5-6 साल की पढ़ाई के बाद, डॉक्टरों को अस्पतालों में इंटर्नशिप करनी होती है, ताकि वे प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसके बाद वे विशेषज्ञता में शिक्षा प्राप्त करते हैं। वहीं यूपी के गोरखपुर में एक डॉक्‍टर और उसके साथी के पास MBBS की 21 फर्जी मिली है।

पुलिस कर रही फर्जी डिग्रियों की जांच, डिग्री छापने वाले की तलाश जारी

पुलिस टीम ने शिकोहाबाद और लखनऊ स्थित यूनिवर्सिटी में जाकर जांच पूरी कर ली है। इन दोनों यूनिवर्सिटी के नाम से जारी चार डिग्री फर्जी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब अन्य सात यूनिवर्सिटी से संपर्क कर अन्य डिग्रियों की जांच में जुटी है। MBBS की 21 डिग्रियों की जांच के बाद पुलिस को आरोपियों के पास से मिलीं डी फार्मा की नौ डिग्रियों की जांच का काम शुरू करेगी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस अपनी विवेचना में रिपोर्ट शामिल करेगी, ताकि साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की जा सके।

MBBS और बीफार्मा की फर्जी डिग्री बनाने के मामले में पुलिस ने 24 फरवरी को खोराबार पीएचसी पर संविदा पर तैनात विकास कॉलोनी निवासी डॉ. राजेश कुमार और इसके साथी पठान टोला निवासी सुशील चौधरी को गिरफ्तार किया था। उनके पास से MBBS की 21 और डी फार्मा की नौ डिग्री बरामद की गई थीं। जांच में पता चला था कि डॉक्टर व उसके साथी ने लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, शिकोहाबाद और छत्तीसगढ़ की यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्री बनवाई है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए डॉ. राजेश कुमार ने खुद के लिए भी राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, कर्नाटक यूनिवर्सिटी के नाम से MBBS की डिग्री बनवाई थी। डॉक्टर के पास से इस यूनिवर्सिटी के नाम से तीन डिग्रियां मिली हैं।

इसके अलावा लखनऊ के आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड की दो, ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चुरू, राजस्थान की दो, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कांउसिल की एक, आईके गुजराल, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की दो, जेएस विश्वविद्यालय सिकोहाबाद की चार, आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़ की एक, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद की तीन और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक की एक फर्जी डिग्री मिली है। वहीं डॉ राजेश के साथी सुशील चौधरी के पास से आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उत्तर प्रदेश बोर्ड की एक और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ की एक फर्जी डिग्री मिली है।

अब इन डिग्रियों की जांच की जा रही है। डिग्री को फर्जी तरीके से छापने के आरोपी अब फरार हैं। डॉ राजेश के दो साथी नोएडा के रहने वाले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस अब भी लगी हुई है। खबर है कि पुलिस की एक टीम नोएडा में रुकी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी मेडिकल डिग्री की जांच में चार डिग्रियां फर्जी होने की पुष्टि हो गई है। टीम पूछताछ के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। फर्जी डिग्री छापने वाले सरगना के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जहरीली दवा खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मामले की जांच शुरू

July 10, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गिरफ्तार 5 आरोपियों का हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट

July 8, 2026

UP Mango Festival 2026: 800 वैरायटी के आम, GI टैग वाले मलीहाबादी दशहरी की रही खास पहचान

July 3, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.