फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर थाना के समीप चेकनाका लगाकर परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच

चैनपुर (गुमला)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) सत्येंद्र महतो के निर्देश

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) सत्येंद्र महतो के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक (MVI) रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की ने किया। जांच दल ने चैनपुर थाना के समीप चेकनाका लगाकर आने-जाने वाले दोपहिया और अन्य वाहनों की जांच की। अचानक शुरू हुए अभियान से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने तथा आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), रोड टैक्स समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। दस्तावेजों में कमी या यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों का चालान काटा गया।

मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram