फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच जारी, 24 टीमों ने दिखाया दम

Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का दूसरा दिन सोमवार को खेल भावना, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन कुल 24 टीमों ने अपने-अपने मुकाबले खेले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का दूसरा दिन सोमवार को खेल भावना, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन कुल 24 टीमों ने अपने-अपने मुकाबले खेले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक शशि सामड, जिलाध्यक्ष संजय पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मौजूद रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष शरु नंदी, सतीश पुरी, मनीष राम, पवन शंकर पांडे, राकेश बबलू शर्मा, अनूप सुल्तानिया, गीता बालमुचू, प्रताप कटिहार, हर्ष रवानी और अनंत शयनम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई के साथ हेमंती विश्वकर्मा, रूपा दास और मृदुला निषाद ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में मनोज लिंयागी, अनिल बिरुली, रंजन प्रसाद, पिंटू कुमार, द्वारिका शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे रहे।
मैच संचालन और व्यवस्थापन में जय किशन विरुली, चंद्र मोहन तिऊ, पीतांबर प्रसार, अनंत शयनम और हर्ष रवानी का विशेष योगदान रहा। निषाद समाज की ओर से महेंद्र निषाद, मतलुब आलम, राजेश गोदरा और राजू यादव सहित अन्य समाजसेवी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने खेल को युवाओं के लिए सकारात्मक दिशा देने वाला माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि टूर्नामेंट क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम दिन और भी रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram