फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बड़कागांव बाजार में अचानक भीड़ की ओर दौड़ा टेंपो, मची अफरा-तफरी

बड़कागांव दैनिक बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर लोगों की ओर बढ़ने लगा। टेंपो में सब्जियां लदी थीं और कुछ यात्री भी सवार थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

हजारीबाग: बड़कागांव दैनिक बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर लोगों की ओर बढ़ने लगा। टेंपो में सब्जियां लदी थीं और कुछ यात्री भी सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक टेंपो स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन गियर में होने के कारण अचानक आगे चल पड़ा। टेंपो को अपनी तरफ आता देख बाजार में मौजूद लोग बचने के लिए भागने लगे।

चालक ने स्थिति को तुरंत समझ लिया और वाहन बंद कर दिया। इसके बाद टेंपो रुक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बाजार में वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram