फॉण्ट कनवर्टर NEW

“CCTV में कैद उत्पात: परसुडीह में तीन नशेबाज़ों ने मेडिकल मालिक के घर मचाया बवाल”

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में शनिवार देर रात तीन नशे में धुत् युवकों ने अभिषेक मेडिकल के संचालक राज किशोर के घर पर जमकर उत्पात मचाया। बंद मेडिकल में इलाज कराने का दबाव बनाने पर जब राज किशोर ने सुबह आने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में शनिवार देर रात तीन नशे में धुत् युवकों ने अभिषेक मेडिकल के संचालक राज किशोर के घर पर जमकर उत्पात मचाया। बंद मेडिकल में इलाज कराने का दबाव बनाने पर जब राज किशोर ने सुबह आने की बात कही, तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए गेट पर लगे प्लास्टिक शीट को तोड़ डाला। साथ ही धमकी दी कि बाहर निकले तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है, जिसमें युवक लगभग 15 मिनट तक हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों में से एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया था, इसी कारण वे आधी रात इलाज कराने पहुंचे थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में नशेड़ियों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पास के मैदान में अक्सर युवक ब्राउन शुगर का सेवन करते देखे जाते हैं और देर रात शोरगुल कर लोगों को आतंकित करते रहते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram