फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी में लफरी नदी पुल के नीचे बोरे में मिला गोवंशीय पशु का अवशेष, ग्रामीणों में रोष

चैनपुर अनुमंडल के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में गौवध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला सोमवार को बेलटोली स्थित लफरी नदी पुल के नीचे उजागर हुआ, जहां बोरे में भरे हुए गोवंशीय पशु के चमड़े,

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर अनुमंडल के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में गौवध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला सोमवार को बेलटोली स्थित लफरी नदी पुल के नीचे उजागर हुआ, जहां बोरे में भरे हुए गोवंशीय पशु के चमड़े, सिर और पैर सहित अवशेष मिले। स्थानीय लोगों ने जब इस घटना की जानकारी देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गौर करने वाली बात है कि हाल के दिनों में कटारी गांव में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा और नाराजगी दोनों ही बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आश्वासन और कार्रवाई के दावों के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। करनी पंचायत के मुखिया ने भी प्रशासन को लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram