फॉण्ट कनवर्टर NEW

लगातार बारिश से कमजोर हुई जमीन, जड़ समेत उखड़कर सड़क और मकान पर गिरा विशाल फुटकल का पेड़

चैनपुर (गुमला)। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड के समीप बुधवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक विशालकाय फुटकल का पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़कर सड़क और मकान पर जा गिरा। घटना दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पेड़

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला)। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड के समीप बुधवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक विशालकाय फुटकल का पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़कर सड़क और मकान पर जा गिरा। घटना दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पेड़ गिरने से एमएलए रोड को चर्च रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं, राजेंद्र तिर्की के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के दौरान घर में मौजूद लोगों के बाल-बाल बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पेड़ के आसपास की जमीन काफी कमजोर हो गई थी। बुधवार दोपहर अचानक पेड़ उखड़ गया और देखते ही देखते सड़क तथा मकान के हिस्से पर जा गिरा। पेड़ की भारी डालियां और तना सड़क पर फैल जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों के साथ पैदल लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो गया।

चर्च रोड निवासी अनीता कुजूर ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार दिन-रात बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक विशालकाय फुटकल का पेड़ उनके घर पर गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय पास में एक बच्ची भी मौजूद थी, लेकिन गनीमत रही कि उसे किसी तरह की चोट नहीं आई। पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचने के साथ घर के अंदर रखा सामान भी खराब हो गया।

अनीता कुजूर ने कहा कि लगातार बारिश के कारण पहले से ही परिवार परेशान था और अब मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत तथा रहने की समस्या सामने आ गई है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से घटना की जांच कर क्षति का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि चर्च रोड पर आवागमन सामान्य हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram