फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेत-जंगल के रास्ते था तस्करी का अड्डा, पुलिस ने रेड मार पकड़े सभी आरोपी

Ranchi News: रांची वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली थाना क्षेत्र में कुछ तस्कर बड़ी संख्या में बैल बंगाल ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली थाना क्षेत्र में कुछ तस्कर बड़ी संख्या में बैल बंगाल ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 58 बैलों को जब्त किया और 9 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. जमरुद्दीन अंसारी, नेसार असांरी, अशफाक खान, अरमान राय, अमजद खान, आशीष मुण्डा, साजिद राय, अफनान अंसारी और उनजल उरांव शामिल हैं। सभी तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ये तस्कर अक्सर पुलिस की नजर बचाने के लिए खेतों और जंगल के रास्तों का प्रयोग करते थे। उनका मकसद बैलों को बंगाल में कसाई को उंचे दामों पर बेचना था। गिरफ्तार बैलों को पंचायत प्रतिनिधि को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार चौधरी, हवलदार संतोष राय, आरक्षी महेश्वर महतो, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी मिथिलेश राय और आरक्षी धनंजय राय समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी पर एक बड़ा संदेश गया है कि पुलिस ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार निगरानी रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से पशु तस्करी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे गांवों और आसपास के क्षेत्रों में अवैध पशु तस्करी कम होगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध पशु तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि कार्रवाई तुरंत की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram