फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क हादसे में दिवंगत ललित उराँव के परिवार को मिला दो लाख का बीमा लाभ

पेशरार/लोहरदगाः जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड अंतर्गत सिरम पंचायत के सरजू पावा गांव निवासी ललित उराँव (25 वर्ष) की बीते वर्ष 14 मार्च 2024 को देवदरिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

पेशरार/लोहरदगाः जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड अंतर्गत सिरम पंचायत के सरजू पावा गांव निवासी ललित उराँव (25 वर्ष) की बीते वर्ष 14 मार्च 2024 को देवदरिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिवंगत ललित उराँव की पत्नी विनीता देवी, निवासी— ग्राम अम्बापावा, पंचायत सिरम, पोस्ट मक्का, जिला लोहरदगा को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का बीमा दावा राशि प्रदान की गई। यह भुगतान बैंक ऑफ इंडिया, पेशरार शाखा के शाखा प्रबंधक एस. एस. होरो, उप-प्रबंधक रोहित कुजूर, कैशियर सुशील कुमार एवं बीसी लाजवंती देवी सिरम की पहल और निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया। गरीब एवं शोकग्रस्त परिवार को समय पर आर्थिक सहायता मिलना सभी के लिए राहत की बात रही। मौके पर शाखा प्रबंधक एस. एस. होरो ने कहा कि हम सभी खाताधारकों से आग्रह करते हैं कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से उपलब्ध बीमा योजनाओं में अवश्य नामांकन कराएं। इससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सकता है।इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी बिनदेश्वर यादव, संदीप कुमार, संजय कुमार प्रसाद सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram