फॉण्ट कनवर्टर NEW

हंसी-मजाक में चली गोली बनी फायरिंग कांड, आरोपी गिरफ्त में

Jamshedpur new: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा स्थित कृष्णनगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur new: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा स्थित कृष्णनगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाली इस घटना की सच्चाई सामने आ गई है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर कृष्णनगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण (38) के रूप में हुई है। उसे जमशेदपुर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी जंगल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

सिटी एसपी ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद आरोपी खैरबनी जंगल में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह भागने लगा, लेकिन छापेमारी दल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद अवैध पिस्तौल उसके साथी लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुकी की थी, जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। लोकनाथ ठाकुर की अगस्त 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही यह पिस्तौल बृजेश के पास आ चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना में घायल युवक आरोपी का दोस्त है। घटना के दिन सभी दोस्त मिलकर एक साथी का जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान हंसी-मजाक में आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दी, लेकिन दुर्भाग्यवश गोली उसके दोस्त के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram