World News: घर में एक छोटी-सी लापरवाही कभी-कभी किसी की पूरी जिंदगी बदल देती है। ब्रिटेन के बर्मिंघम में रहने वाला 13 महीने का सैम अनवर अलशमेरी इसी गलती का शिकार बन गया। मई के महीने में हुई यह घटना आज भी उसके परिवार को अंदर तक हिला देती है।

दूध समझकर उठा ली बोतल, सेकंडों में जली सांस की नलियां

उस दिन सैम की मां बाथरूम की सफाई कर रही थीं। सफाई के दौरान उन्होंने ड्रेन क्लीनर की बोतल फर्श पर रख दी। बस इतने भर में खेलते-खेलते सैम अंदर आ गया और बोतल उठा ली।

बच्चा छोटा था, उसे समझ ही नहीं आया कि बोतल में खतरनाक रसायन है। वो उसे दूध समझकर मुंह से लगा बैठा। उसके पिता नदीन बताते हैं, “हमें कुछ समझने से पहले उसके होंठ और जीभ जलने लगे थे। वह चीख भी नहीं पा रहा था।”

कुछ ही सेकंड में तेज रसायन उसके मुंह, जीभ और श्वासनली तक पहुंच चुका था। आग की तरह जलन फैल गई और बच्चा बेहोश होने लगा।

अस्पताल में दिल तीन मिनट तक रुका रहा

परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागा। इतने छोटे बच्चे पर असर कितना गहरा था, इसका अंदाज़ा इसी से मिलता है कि इलाज के दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा। नदीन कहते हैं, “उसका दिल लगभग तीन मिनट तक धड़कना बंद था। डॉक्टरों ने सचमुच उसे मौत से वापस खींचा।”

लेकिन रसायन ने उसके अंदरूनी हिस्सों को इतनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया था कि डॉक्टरों को उसकी नाक की नली हटाकर पेट में स्थायी फीडिंग ट्यूब डालनी पड़ी।

अब शायद कभी आवाज नहीं निकल सकेगी

सबसे दुखद बात यह है कि सैम की आवाज हमेशा के लिए जा चुकी है। डॉक्टरों ने परिवार को साफ बताया कि इतनी क्षति के बाद उसके दोबारा बोलने की संभावना बेहद कम है। उसके पिता कहते हैं, “शायद वह कभी एक भी शब्द नहीं बोल पाएगा… यह सोचकर ही दिल टूट जाता है।”

Share.
Exit mobile version