फॉण्ट कनवर्टर NEW

पारिवारिक हिंसा की शिकार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के टिनटागर गांव में पारिवारिक हिंसा का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद अपनी जान बचाने के लिए महिला रात भर गांव में ही किसी अन्य घर में रुकी।सुबह

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के टिनटागर गांव में पारिवारिक हिंसा का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद अपनी जान बचाने के लिए महिला रात भर गांव में ही किसी अन्य घर में रुकी।सुबह होते ही महिला ने चैनपुर बीडीओ यादव बैठा को इस घटना की जानकारी दी। बीडीओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए।सीओ दिनेश कुमार, एसआई विजय उरांव, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया प्रियंका असुर और जेएसएलपीएस की दीदियां अस्पताल पहुंचीं और घायल महिला का हालचाल जाना। सभी ने पीड़ित महिला को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram